Bigg Boss Mid Week Eviction: फिनाले से पहले ये सदस्य हो सकता है बेघर, फैंस चिंतित
विधेयक पर चर्चा से पहले ऑल इण्डिया मु स्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी पेशबंदी शुरू कर दी है. उसके नुमाइंदों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से मुलाकात करके संसद में इस विधेयक का समर्थन ना करने की अपील की है. बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने बुधवार को टेलीफोन पर न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि तीन तलाक रोधी विधेयक को मुस्लिम समुदाय से विचार-विमर्श कि ये बगैर तैयार किया गया है, लिहाजा इसमें कई गम्भीर खामियां हैं. इसे मौजूदा स् वरूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि पूरे मुस्लिम समुदाय पर बुरा असर डालने वाले इस विधेयक को पारित न होने देने के लिये बोर्ड अपनी कोशिशें जारी रखे हुए है. इस सिलसिले में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है. संसद कानून बनाती है, कोई गलत कानून न बने लिहाजा संसद सदस्यों को उससे वाकिफ कराना हिन्दुस्तान के हरेक शहरी की जिम्मेदारी है. मौलाना रहमानी ने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधियों की कई पार्टियों के नेता ओं से मुलाकात हो चुकी है. हमारी दलीलों पर पार् टियों का रुख सका रात्मक है. बता दें कि ऑ ल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ...